भारत में फ्रांस के दूत एलेक्जेंडर जिगलर ने बुधवार को कहा कि राफेल समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं हुआ। भारत और फ्रांस के बीच ‘सहयोग’ एवं ‘विश्वास’ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से तथ्यों को ध्यान में रखने को कहा।
उन्होंने कहा, “क्या घोटाला? तथ्यों की ओर देखें, न कि ट्वीट पर ध्यान दें, मेरी बस यही अपील है। कथित राफेल घोटाले से भारत और फ्रांस की साझेदारी को कोई नुकसान होने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में जिगलर ने कहा, “कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।”
राफेल घोटाले पर बोले मनमोहन, ‘लगता है दाल में कुछ काला है’
यहां फ्रेंच टेक कम्युनिटी के लॉन्च से इतर संवाददाताओं से उन्होंने कहा, “पिछली उपलब्धियों को देखें, एअरोनॉटिक्स के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बने भरोसे को देखें।”
मेक इन इंडिया के लिए उनकी प्रतिबद्धता को देखें जो काफी प्रभावित करने वाली है। 50 प्रतिशत ऑफसेट काफी अनोखा है, बड़े सरकारी खरीद पर गौर करें।”


Download Android App
Download iOS App




