नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हार्ट सर्जरी हुई फेल, हालत बेहद नाजुक

Summary :

किम जोंग ने हाल ही में देश के नेशनल हॉलीडे के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था, जिसके बाद उनके बीमार होने के कयास लगाए जाने लगे थे।

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की हालत सर्जरी के बाद नाजुक बनी हुई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस बात का दावा किया है। एजेंसियों के मुताबिक किम जोंग की बीते दिनों हार्ट सर्जरी हुई है, जो कि असफल रही। किम जोंग की हालत अब भी काफी खराब हैं और उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। 
किम जोंग ने हाल ही में देश के नेशनल हॉलीडे के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था, जिसके बाद उनके बीमार होने के कयास लगाए जाने लगे थे। बताया जा रहा है कि उनका कार्डियोवस्कलर प्रॉब्लम की वजह से इलाज चल रहा था। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग की सर्जरी की गई लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई।

कराची में अलकायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

सीएनएन के मुताबिक किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी। किम जोंग उन बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम को 11 अप्रैल को आखिरी बार देखा गया था। किम जोंग उन का इन दिनों हयांगसान कस्‍बे के एक विला में इलाज चल रहा है। किम के ब्रेन डेड होने की खबर भी सामने आ रही है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर कोई टिप्‍पणी नहीं दी है। 

Desk Team