CM गहलोत ने की महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा तीन लोगों की हत्या की निंदा, कही ये बात

Summary :

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो साधुओं समेत उनके ड्राइवर की हत्या पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी निंदा की हैं।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो साधुओं समेत उनके ड्राइवर की हत्या पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी निंदा की हैं। गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ निंदा की और कहा कि सभ्य समाज में ऐसी भीड़ हिंसा और क्रूरता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अपराधियों को कड़ सजा दी जानी चाहिए।


उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इस घटना की कड़ निन्दा की हैं। पायलट ने कहा कि वह इस भयावह घटना की निंदा करते हैं जहां महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा तीन लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी मामले पर कल (सोमवार) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की।  


इस दौरान उन्होंने कहा, ये धर्म से जुड़ा मामला नहीं है, लेकिन जो भी सोशल मीडिया के जरिए मामले को भड़काने की कोशिश करेगा उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है। अगर कोई सोशल मीडिया के जरिए घटना को भड़काने की कोशिश करेगा उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमने 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और इस मामले की जांच के लिए ADG सीआईडी क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी को नियुक्त किया है। 

Desk Team