केवल व्यापार नहीं, भारत ने मिस्र के साथ मिलकर काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया : जयशंकर

Summary :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत केवल व्यापार नहीं बल्कि मिस्र के साथ मिलकर काम करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है ताकि यह देखा जा सके कि द्विपक्षीय सहयोग से दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर क्या बेहतर कर सकते हैं।

अपने मिस्र के समकक्ष समेह शौकी के निमंत्रण पर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर मिस्र पहुंचे जयशंकर ने काहिरा में भारत-मिस्र व्यापार मंच की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
जयशंकर ने कहा, ‘‘आज आपको मेरा संदेश केवल यह नहीं है कि भारत व्यापार के लिए खुला है, बल्कि यह कि भारत विशेष रूप से मिस्र के साथ मिलकर काम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है ताकि यह देखा जा सके कि द्विपक्षीय सहयोग से दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर क्या बेहतर कर सकते हैं।’’
इस कार्यक्रम में रसायन, विनिर्माण, उर्वरक, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, खुदरा, फार्मा और सेवा उद्योग से जुड़े कारोबारी उपस्थित रहे।

Shera Rajput