कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार , जल्द हो सकता है प्रत्यर्पण

Summary :

रवि पुजारी सेनेगल में पिछले महीने जमानत पर रिहा हुआ था जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था।

खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुजारी अपना धंधा विदेश से संचालित करता था। रवि पुजारी सेनेगल में पिछले महीने जमानत पर रिहा हुआ था जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था।
भारतीय खुफिया विभाग के सूत्रों ने कहा कि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में एक दूर-दराज के गांव में पाया गया। पुजारी वहां बुर्किना फासो के पासपोर्ट पर एंथॉनी फर्नाडीज के झूठे नाम से रह रहा था। भारतीय विदेशी खुफिया एजेंसी की सूचना पर सेनेगल पुलिस पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी। हत्या, वसूली समेत लगभग 200 जघन्य मामलों में रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीकी एजेंसियों की सहायता से हिरासत में लिया गया।
वहीं मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुजारी की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विदेश मंत्रालय दक्षिण अफ्रीका में अपने मिशन के संपर्क में है।  बता दें कि पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करना शुरू किया था। वह मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था।

कांग्रेस को आगे बढ़ने के लिए ‘सक्रिय और पूर्णकालिक नेतृत्व’ तलाशने की है जरूरत : शशि थरूर

पुजारी की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए थे और जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया।इससे पहले पिछले साल एंथॉनी के नाम से रह रहे पुजारी ने धोखाधड़ी से सेनेगल कोर्ट से जमानत हासिल की थी। रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार था।

Desk Team