अमेरिका में कोविड-19 का प्रकोप तेज, वायरस से निपटने को लेकर ओबामा ने की ट्रम्प की कड़ी आलोचना

Summary :

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,568 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 78,746 हो चुका है।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना महामारी से निपटने के देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तरीके को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है।

महाशक्तिशाली देश अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार बढ़ रहा है। जॉन्स हॉपकिंस यूनीवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,568 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 78,746 हो चुका है। वहीं संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 13 लाख को पार कर चुका है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना महामारी से निपटने के देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तरीके को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है।
ओबामा ने अपने पूर्व प्रशासन के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान ट्रम्प के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के खिलाफ न्याय मंत्रालय द्वारा आपराधिक मामला समाप्त किए जाने के बारे में भी कहा है कि ‘‘कानून के शासन की मूलभूत समझ को खतरा है।” ओबामा ने अपने समर्थकों से राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन करने की अपील की जिनके तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में ट्रम्प के खिलाफ मैदान में उतरने की संभावना है।

खिलाड़ियों को कोविड-19 मुक्त रखने के लिए सरकार को रहना होगा सतर्क : किरेन रीजीजू

ओबामा ने कहा कि  ‘‘हम स्वार्थी होने, विभाजित होने और दूसरों को शत्रु की तरह देखने जैसी लंबे समय से चली आ रही प्रवृत्तियों से लड़ रहे हैं और ये प्रवृत्तियां अमेरिकी जीवन में मजबूती से घर बना चुकी है। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यही देख रहे हैं। यही कारण है कि इस वैश्विक संकट को लेकर प्रतिक्रिया और कार्रवाई इतनी कमजोर और दागदार है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘यह पूरी तरह अराजकतापूर्ण आपदा है क्योंकि मानसिकता यह है कि ‘इसमें मेरे लिए क्या है।’’

Desk Team