वाशिंगटन: एक बड़ा क्षुद्रग्रह एक सितंबर को हमारे ग्रह के पास से सुरक्षित रूप से गुजरेगा। इसकी पृथ्वी से दूरी 70 लाख किलोमीटर या पृथ्वी एवं चांद के बीच की 18 गुनी दूरी के बराबर होगी। यह जानकारी नासा ने दी है। एस्टेरॉइड फ्लोरेंस पृथ्वी के करीब के उन सबसे बड़े क्षुद्रग्रहों में शामिल है, जिनका आकार कई मील का है। नासा के स्पिटजर स्पेस टेलीस्कोप और नियोवाइज मिशन के अनुसार, इसका आकार लगभग 4.4 किलोमीटर का है।
नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के प्रबंधक पॉल चूडास ने कहा, कई क्षुद्रग्रह एक सितंबर को फ्लोरेंस और पृथ्वी के बीच रहने वाली दूरी से कहीं कम दूरी पर गुजर चुके हैं। उन सब क्षुद्रग्रहों का आकार कम था। उन्होंने कहा, जब से नासा का पृथ्वी के पास के क्षुद्रग्रहों की पहचान और उनके मार्ग पर नजर रखने का कार्यक्रम शुरू हुआ है, तब से अब तक फ्लोरेंस ऐसा सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह है, जो पृथ्वी के इतने करीब से होकर गुजरेगा। ‘


Download Android App
Download iOS App



