लाहौर : पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पंजाब प्रांत में पिछले एक महीने में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस), लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘मुल्तान, बहावलनगर, बहावलपुर, टोबा टेक सिंह, गुजरांवाला और सियालकोट में पिछले एक महीने में कार्रवाई के दौरान दाएश (आईएसआईएस), एलईजे और टीटीपी से जुड़े 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया कि उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, विभिन्न स्थानों के नक्शे और बड़ी मात्रा में धन बरामद किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



