पाकिस्तान में मची चीख-पुकार, फैक्ट्री में तेज धमाके से कई बिल्डिंग जमीदोंज, 15 की मौत

Summary :

Pakistan Blast: पाकिस्तान के फैसलाबाद में मलिकपुर इलाके के पास एक फैक्ट्री में बड़ा गैस धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुए इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने शुरुआती जानकारी में रेस्क्यू अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह फैक्ट्री का बॉयलर फटने के बाद एक बिल्डिंग और आसपास का ढांचा गिर गया। Pakistan News: कैसे हुई ये घटना? रेस्क्यू टीम ने बताया कि धमाका गैस लीक होने की वजह से हुआ था। फैसलाबाद कमिश्नर ऑफिस की…

Pakistan Blast: पाकिस्तान के फैसलाबाद में मलिकपुर इलाके के पास एक फैक्ट्री में बड़ा गैस धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुए इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने शुरुआती जानकारी में रेस्क्यू अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह फैक्ट्री का बॉयलर फटने के बाद एक बिल्डिंग और आसपास का ढांचा गिर गया।

Pakistan News: कैसे हुई ये घटना?

Pakistan Blast
Pakistan Blast

रेस्क्यू टीम ने बताया कि धमाका गैस लीक होने की वजह से हुआ था। फैसलाबाद कमिश्नर ऑफिस की तरफ से भी धमाके को लेकर एक बयान जारी किया गया। बयान के अनुसार फैक्ट्री में कोई बॉयलर नहीं था और मलिकपुर इलाके में चार फैक्ट्रियां चालू थीं। गैस लीक होने की वजह से एक फैक्ट्री में आग लग गई और दूसरी फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके से इलाके के सात घर भी प्रभावित हुए।

धमाके के बाद मची हाहाकार

धमाके के बाद फैक्ट्री और आसपास के घरों की छत भरभरा गई। कमिश्नर ऑफिस ने कहा कि मलबे से 15 लाशें निकाली गईं। 10 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया और तीन को फर्स्ट एड के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जांच के लिए पांच लोगों की एक टीम बनाई गई। घटना की शुरुआत में जो बयान जारी किया गया था, उसके अनुसार एक ग्लू फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और 20 से ज्यादा एम्बुलेंस और फायर टेंडर तैनात किए गए। फैसलाबाद कंट्रोल रूम को स्थानीय समयानुसार सुबह 5:28 बजे ग्लू फैक्ट्री में धमाके के बारे में कॉल आया।

Pakistan Blast: पाकिस्तानी अखबार से मिली जानकारी

The Express Tribune, a Pakistani newspaper
The Express Tribune, a Pakistani newspaper

पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को पाकिस्तान के पंजाब के हरबंसपुरा इलाके में एक घर में गैस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और सात दूसरे घायल हो गए। रेस्क्यू अधिकारियों ने कहा कि नादिर मार्केट में एक घर में धमाका होने के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: Dubai Airshow Plane Crash: दुबई एयर शो के दौरान भीषण प्लेन हादसा, मची अफरा-तफरी 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।