Pakistan Elections : जेल में बंद इमरान खान ने किया जीत का दावा, जारी किया वीडियो

Summary :

Pakistan Elections : पाकिस्तान में चुनावी माहौल (Pakistan Elections) चल रहा है। जल्द ही चुनाव नतीजे सामने आ सकते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) के संस्थापक हैं। फिलहाल वह जेल में हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने जीत का दावा किया है। Highlights पाकिस्तान चुनाव में इमरान ने किया जीत का दावा शरीफ का ‘लंदन प्लान’ फेल- इमरान 265 सीटों में 252 सीटों के नतीजे आए इमरान ने दावे में क्या कहा? Chairman Imran Khan’s victory speech (AI version)…

Pakistan Elections : पाकिस्तान में चुनावी माहौल (Pakistan Elections) चल रहा है। जल्द ही चुनाव नतीजे सामने आ सकते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) के संस्थापक हैं। फिलहाल वह जेल में हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने जीत का दावा किया है।

Highlights

  • पाकिस्तान चुनाव में इमरान ने किया जीत का दावा
  • शरीफ का ‘लंदन प्लान’ फेल- इमरान
  • 265 सीटों में 252 सीटों के नतीजे आए

इमरान ने दावे में क्या कहा?

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एआई-आधारित आवाज के साथ एक्स पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी (Pakistan Elections) की जीत का दावा किया। इसके साथ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज’ के प्रमुख नवाज शरीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि शरीफ का ‘लंदन प्लान’ फेल हो गया है।

किसकी कितनी सीट?

Pakistan Elections
Pakistan Elections

इमरान खान ने जब ये वीडियो जारी किया था तब पाकिस्तान चुनाव में उनकी पार्टी का समर्थन करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार सीटों (Pakistan Elections) की संख्या के मामले में आगे चल रहे हैं थे। बता दें कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 97 सीटें जीती हैं, जबकि नवाज शरीफ की पार्टी को 72 सीटें मिली हैं और बिलावल भुट्टो की पीपीपी 52 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान में 265 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिनमें से 252 सीटों के नतीजे आ गए हैं।

इमरान ने पाकिस्तान की जनता को क्या कहा?

Pakistan Elections
Pakistan Elections

इमरान खान ने जारी वीडियो में कहा कि ‘मेरे प्यारे देशवासियों, बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करके आपने नागरिकों की अपने अधिकारों का प्रयोग करने की स्वतंत्रता की बहाली की नींव रखी है। ”मैं चुनाव में आपकी शानदार जीत के लिए आप सभी को बधाई देता हूं। मुझे पूरा विश्वास था कि आप इतनी बड़ी संख्या में वोट डालने आएंगे।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप मेरे भरोसे पर खरे उतरे और चुनाव के दिन हुए भारी मतदान ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

इमरान ने नवाज़ शरीफ़ पर साधा निशाना

Pakistan Elections
Pakistan Elections

इमरान खान ने वीडियो में नवाज़ शरीफ़ को कम बुद्धि वाला नेता बताया। इसके साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी के कारण ‘लंदन योजना’ विफल हो गई है। पूर्व पीएम इमरान ने आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली हो रही है और पाकिस्तानी चुनाव (Pakistan Elections) में हो रही हेराफेरी को कोई स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि वो 2024 का चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीत रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News