आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने जा रहा पाकिस्तान, ‘प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ की कार्रवाई की घोषणा’

Summary :

पाकिस्तान ने देश में बढ़ते आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ एक चौतरफा आतंकवाद विरोधी अभियान की घोषणा की है।

पाकिस्तान ने देश में बढ़ते आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ एक चौतरफा आतंकवाद विरोधी अभियान की घोषणा की है। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने इस बात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की दो घंटे लंबी बैठक के बाद यह फैसला किया गया है।
आतंकवाद के खात्में के लिए लिया गया फैसला 
पाकिस्तान का आतंकवादी कनेक्शन - ओपिनियन पोस्ट
हाल ही में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की विफलता के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों और पुलिस के बीच संघर्ष में तेजी देश में खतरनाक सुरक्षा स्थिति को दर्शाती हैं। पाकिस्तान से आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए इस चौतरफा और व्यापक ऑपरेशन में राजनीतिक, कूटनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक स्तरों पर प्रयास भी शामिल होंगे। 
आतंकवाद मुक्त हो सकेगा पाकिस्तान 
भारतीय खुफिया एजेंसी को चिंता, देश में बढ़ सकते हैं आतंकी हमले, ये है बड़ी  वजह | IB says Attacks may rise after Pakistan removal from FATF grey list |  TV9 Bharatvarsh
पाकिस्तान के जियो न्यूज की खबर के अनुसार, इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी जनरल शमशाद मिर्जा, रक्षा, वित्त और सूचना के संघीय मंत्री और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व भी मौजूद थे। बयान में कहा गया है कि बैठक में पूरे देश और सरकार की मदद से एक व्यापक अभियान शुरू करने पर सहमति बनी, जो देश को आतंकवाद के खतरे से मुक्त करेगा। 

Desk Team