पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी एक अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के शीर्ष तीन नेताओं को 16 साल तक की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में मुंबई आतंकवादी हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद का रिश्तेदार भी शामिल है। लाहौर में आतंकवाद रोधी अदालत ने सईद के रिश्तेदार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, जफर इकबाल और मोहम्मद अशरफ को आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के दो और मामले में दोषी करार दिया । ये सभी अदालत में मौजूद थे। इस दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
पाकिस्तान : हाफिज सईद के तीन सहयोगियों को 16 साल तक की सजा
Summary :
पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी एक अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के शीर्ष तीन नेताओं को 16 साल तक की सजा सुनाई है।


Download Android App
Download iOS App


