पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में बुधवार को मुठभेड़ में छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी जबकि तीन आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान में कहा कि तीनों आतंकवादियों ने जिले में एक सैन्य परिसर में घुसने की कोशिश की। इसी दौरान सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकवादी मारे गये।गोलीबारी में छह सैनिकों की भी मौत हो गयी।
आपको बता दे कि पाक में आय दिन अस्थिरता बढती जा रही हैं , पिछले दिनों शिया मुसलमानों की मस्जिद में बम बलास्ट हुआ था । जिसमें काफी लोग मौत के घाट उतर गए थे। बलूच लिबरेशन आर्मी अपने प्रांत को पाकिस्तानी फौज से चंगुल से छुड़ाने के लिए लगातार पाक आर्मी पर हमले कर रही हैं , जिसमें पाक के आर्मी कमांडर समेत काफी सैनिक मारें जा चुके हैं ।


Download Android App
Download iOS App



