पटना जंक्शन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी की तीन बोगिया

Summary :

बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे (ईसीआर) के दानापुर मंडल के पटना जंक्शन की प्लेटफॉर्म संख्या दस पर आज एक मालगाड़ की तीन बोगियां बेपटरी हो गई।

बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे (ईसीआर) के दानापुर मंडल के पटना जंक्शन की प्लेटफॉर्म संख्या दस पर आज एक मालगाड़ की तीन बोगियां बेपटरी हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि आज अपराह्न लगभग तीन बजे गया की ओर से चावल लदी मालगाड़ दरभंगा जाने के क्रम में पटना जंक्शन की प्लेटफॉर्म संख्या-10 से गुजरते समय पीछे की तीन बोगियां (गार्ड ब्रेक सहित) बेपटरी हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार तुरन्त अन्य अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच गये। साथ ही ईसीआर, हाजीपुर के पीसीएसओ भी घटना स्थल पर पहुंचे।
रेलवे परिचालन जारी – सूत्र रेलवे 
सूत्रों ने बताया कि बेपटरी हुई तीन बोगियों को छोड़कर शेष बोगियों को शाम लगभग साढ़ चार बजे दरभंगा के लिए रवाना कर दी गयी है। बेपटरी हुई बोगियों को रात 12 बजे तक दुर्घटनास्थल से हटा लिया जाएगा। इस दुर्घटना से पटना जंक्शन की प्लेटफॉर्म संख्या-10 ही केवल बाधित हुई, शेष सभी नौ प्लेटफॉर्म से सामान्य रूप से परिचालन जारी रहा। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 

Desk Team