Pakistan Jaffar Express Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसे की खबर सामने आई है। दरसल, मस्तुंग जिले के दश्त इलाके से गुजर रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के कारण ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और कुछ पलट भी गईं । हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
Pakistan Jaffar Express Blast: ट्रेन में धमाका, बोगियां पटरी से उतरीं
यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन दश्त इलाके से गुजर रही थी। धमाका इतना तेज था कि एक डिब्बा पलट गया और कई अन्य डिब्बे ट्रैक से उतर गए। घटनास्थल से आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खासकर एक डिब्बे में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए थे जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी।

Pakistan Jaffar Express News: चंद घंटे पहले ही सेना पर भी हुआ था हमला
इस हादसे से कुछ ही घंटे पहले, इसी इलाके में रेलवे ट्रैक की जांच कर रही पाकिस्तानी सेना की टीम को भी निशाना बनाकर हमला किया गया था। यानी एक ही दिन में दो बड़ी घटनाएं इसी क्षेत्र में घटी हैं – पहले सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया और फिर आम नागरिकों से भरी एक यात्री ट्रेन को।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
धमाके के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग ही मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ लोग ट्रेन की छत से कूदते नजर आए, वहीं कई यात्री बुरी तरह से डरे हुए थे। स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहत और बचाव कार्य में सुरक्षाबलों की टीम भी जुटी हुई है।
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं या जान-माल का कितना नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है और जैसे ही कोई पुख्ता जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

आतंकवादी साजिश की आशंका
अब तक की जानकारी के अनुसार यह एक सोची-समझी साजिश लगती है, क्योंकि कुछ ही घंटों के भीतर सुरक्षाबलों और आम यात्रियों को निशाना बनाया गया। यह इलाका पहले भी आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है, और ऐसे हमले यहां पहले भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: UN ने नहीं, मैंने रुकवाए भारत-पाक समेत 7 युद्ध… एक बार फिर ट्रंप ने पढ़े अपनी तारीफों के कसीदे!


Download Android App
Download iOS App




