Pakistan News: पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

Summary :

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक बनी हुई है। वह संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पाकिस्तान के पूर्व सुचना मंत्री और मुशर्रफ के करीबी सहयोगी रहे फवाद चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुशर्रफ को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक बनी हुई है। वह संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पाकिस्तान के पूर्व सुचना  मंत्री और  मुशर्रफ के करीबी सहयोगी रहे फवाद चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुशर्रफ को वेंटिलेटर पर रखा गया है। आगे उन्होंने कहा कि  ‘‘मैंने अभी दुबई में जनरल मुशर्रफ के बेटे बिलाल से फोन पर बात की है, जिन्होंने पिता के वेंटिलेटर पर होने की पुष्टि की।’’इस बीच, मुशर्रफ के बीमार होने की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इफजाल सिद्दीकी ने कहा, ‘‘ जनरल परवेज मुशर्रफ घर पर हैं और मामूली रूप से बीमार हैं। कृपया फर्जी खबरों पर ध्यान नहीं दें। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें।’’

जानिए कौन है परवेज मुशर्रफ
पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान पर 1999 से 2008 तक शासन किया। वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी रह चुके है।  मुशर्रफ को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और लाल मस्जिद के मौलवी के मारे जाने के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है। पूर्व सैन्य शासक इलाज के लिए मार्च 2016 में दुबई गए थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं।

Desk Team