Pakistan: UNSC ने लश्कर के अब्दुल रहमान मक्की को ‘वैश्विक आतंकवादी’ किया घोषित

Summary :

दुनियाभर में सबसे ज्यादा आतंकी पाकिस्तान से निकले है।पाकिस्तान एक आतंकियों को पालने वाला मुल्क है।जहां से समय- समय पर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकियों के पाकिस्तान की जमीन पर पनाह लेने की खबर आती है।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा आतंकी पाकिस्तान से निकले है।पाकिस्तान एक आतंकियों को पालने वाला मुल्क है।जहां से समय- समय पर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकियों के पाकिस्तान की जमीन पर पनाह लेने की खबर आती है। 
वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की
 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध कर दिया। बता दें कि मक्की आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद का रिश्तेदार भी है।भारत ने पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के इस नेता को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की थी, लेकिन चीन ने बीच में अडंगा लगा दिया था। जून में इसको लेकर भारत ने चीन की आलोचना भी की थी। लेकिन 16 जनवरी 2023 को चीन ने अपना हाथ पीछे खींच लिया और इसी के साथ अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित कर दिया गया है।
मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता
यूएन ने अपने बयान में कहा, 16 जनवरी 2023 को सुरक्षा परिषद समिति ने आईएसआईएल, अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत अब्दुल रहमान मक्की को प्रतिबंधित लिस्ट में डाला है। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों को लिस्टेड करने पर यूएनएससी के प्रस्ताव के मुताबिक मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, वह हथियार खरीद नहीं कर सकता और अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा भी नहीं कर सकता।
 आतंकियों को भर्ती करने का काम करता है मक्की
अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा यानी जमात उल दावा का पॉलिटिकल विंग का मुखिया है। मक्की को एलईटी के अंतरराष्ट्रीय मामलों का प्रमुख भी बताया जाता है। अब्दुल रहमान मक्की भारत के जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, आतंकी संगठन के लिए पैसे जुटाने और आतंकियों को भर्ती करने का काम करता रहा है।गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार ने मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले से पहले ही वाशिंगटन और दिल्ली ने मक्की को घरेलू कानूनों के तहत आतंकवादी घोषित किया हुआ है।

Desk Team