भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बार फिर राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई। एसा पहली बार नहीं है बल्कि दूसरी बार सुरक्षा में चूक हुई है। दरअसल होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और राहुल गांधी को गले लगा गया लिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हटाया। इस घटना के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसका वीडियो भी आप देख सकते है। पहले एक युवक भागते हुए आया और सीधे राहुल गांधी के गले जा लगा लिया । इसके बाद साथ चल रहे पंजाब प्रधान राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया।
इसी तरह दूसरी बार गांव बस्सी में टी-ब्रेक में जाते समय राहुल गांधी की सुरक्षा घेरे में एक युवक सिर पर केसरी परना बांधे हुए सुरक्षा घेरे में आ गया। वह राहुल गांधी के बहुत करीब पहुंच गया। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ एक तरफ धकेल दिया और उसे अपने साथ ले गए।
राहुल गांधी और भगवंत मान में पलटवार
होशियारपुर में राहुल गांधी ने CM भगवंत मान को नसीहत दी। राहुल ने कहा कि वह दिल्ली के दबाव में न आएं। अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल न बनें। इस पर पलटवार करते हुए पंजाब के CM भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाने और चन्नी को सीएम बनाने को लेकर राहुल गांधी को जोरदार जवाब दिया है।
भगवंत मान ने सीएम को लेकर किए सवाल
भगवंत मान ने कहा – राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा सीधा ना ही बोले तो अच्छा है… मुझे CM पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने..आपने 2 मिनट में चुने हुए CM कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था..यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं..आप बोलते अच्छे नहीं लगते..।


Download Android App
Download iOS App



