बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार की उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक यह घटना शनिवार को बलूचिस्तान के केच जिले में शनिवार शाम को हुई। जानकारी के मुताबिक पत्रकार शाहीना शाहीन की हत्या का आरोप पत्रकार के पति पर लगा है।
शाहीना शाहीन पीटीवी चैनल पर सुबह के प्रोग्राम होस्ट करती थीं। वह एक बालुची पत्रिका ‘Wizgahar’ की संपादक थीं। कुछ दिनों पहले ही उनका बलूचिस्तान के तुरबत में ट्रांसफर किया गया था। वह बलूचिस्तान विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की छात्रा भी थी। ऐसा माना जाता है कि उसके पति ने शाहीन को मार डाला, क्योंकि वह बलूचिस्तान में काफी प्रसिद्धि पा रही थी।
शाहीना को बलूचिस्तान में महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने के लिए जाना जाता था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शाहीना से पहले पाकिस्तान के एक अन्य पत्रकार साजिद गोंडल भी इस्लामाबाद से लापता हो गए थे।स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध जताया है।


Download Android App
Download iOS App


