पाकिस्तान के केंद्रीय गृह मंत्री सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह का दावा है कि संदिग्ध आतंकवादी संगठनों को लेकर उनके देश की नीति अब बदल गई है और ‘इसका श्रेय इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार को जाता है।’
एक रिपोर्ट के अनुसार, शाह ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आतंकी सरगना हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इमरान जब प्रधानमंत्री नहीं थे, तब उन्होंने कहा था कि देश में एक भी जेहादी संगठन को नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ कर दिया था कि वह ‘आतंकी संगठनों’ समेत किसी से भी ‘डिक्टेशन’ नहीं लेंगे।
शाह ने कहा, “नीति में बिलकुल साफ बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री खान फ्रंटफुट पर खेलने में यकीन रखते हैं। साथ ही वह साफ कर चुके हैं कि वह दूसरों की जंग में वह पाकिस्तान को नहीं डालना चाहते।” उन्होंने कहा कि देश में नागरिक शासन व सैन्य प्रमुखों के बीच पूरा तालमेल है और दोनों की सोच समान है।


Download Android App
Download iOS App


