जिसे तोप समझने की गलती कर बैठे लोग, उसकी सच्चाई जानकर रह गए दंग

Summary :

NULL

वैसे तो कभी-कभी हम लोग कुछ अजीब चीज देख लेते है लेकिन फिर सोचते है कुछ ऐसा ही होगा और नजरअंदाज कर देते है। लेकिन कभी सोचा कि आपने कुछ अजीबोगरीब चीज देखी, पर वो कुछ ऐसा निकल आए, जिसकी आपको उम्मीद न हो।

russia fort

जी हां,  आज हम आपको कुछ ऐसी ख़बर सुनाने वाले है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। बता दें, रूस के व्लादिवोस्तोक शहर से कुछ दूरी पर कुछ ट्रेवलर्स की नजर एक अजीबोगरीब चीज पर पड़ी, जिसे उन्होंने तोप समझा। जब ये लोग तोप के पास गए और तोप को देखने का फैसला किया तो सच जानकर वे दंग रह गए।

Russia Fort

आपको बता दे कि तोप को करीब से देखने पर पता चला कि उसके नीचे एक पूरा का पूरा किला था। उन्हें ऐसी ही और तोपें दिखाई दीं जो किले के ऊपर स्थित थीं। किले का आधा हिस्सा जमीन के नीचे था।

Russia Fort

जब इन लोगों से इसके बारे में छानबीन शुरू की तो पता चला कि ये किला किसी राजा महाराजा का नहीं बल्कि रूसी सेना का था, जिसे 19वीं शताब्दी में जापान के हमलों को नाकाम करने के लिए बनाया गया था।

russia fort

व्लादिवोस्तोक में ये अकेला किला नहीं था। इससे सटे हुए कई दर्जनों किलेनुमा मिलिट्री बेस ट्रेवलर्स ने यहां देखे, जो इस शहर से लेकर पीटर आयलैंड तक फैले थे।

russia fort

रूसी सेना के इस बेस को 1923 में बंद कर दिया गया। इसके बाद 1930 में यहां कुछ और तोपें लगाई गईं थीं लेकिन इन्हें रूसी सेना ने कभी इस्तेमाल नहीं किया और तब से ये वीरान पड़ा है।

russia fort

जब ट्रेवलर्स ने इसके अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। यहां आज भी जंग के दौरान इस्तेमाल की गई काफी चीजें मौजूद थीं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team