ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याओं के चलते दुबई के अस्पताल में भर्ती हुए परवेज मुशर्रफ

Summary :

पार्टी प्रवक्ता ने कहा, “परवेज मुशर्रफ को स्वास्थ संबंधी गंभीर समस्या है और बाद में उन्होंने छाती में दर्द तथा असहज होने की शिकायत की।”

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ बीमार हैं और उन्हें दुबई के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉन न्यूज ने मुशर्रफ की पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सूत्रों के हवाले से खबर दी है। खबर में कहा गया है कि पूर्व सेना प्रमुख को ‘दिल और रक्तचाप संबंधित’ तकलीफ है और उन्हें सोमवार को दुबई के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। 
इससे पहले दिन में टेलीविजन चैनलों पर परवेज मुशर्रफ को स्ट्रेचर पर ‘आपात उपचार जरूरतों’ के लिए दुबई अमेरिकन अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया था। बाद में मुशर्रफ की पार्टी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। पार्टी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्हें स्वास्थ संबंधी गंभीर समस्या है और बाद में उन्होंने छाती में दर्द तथा असहज होने की शिकायत की।’’ 

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एक महीने के लिए संसद सत्र स्थगित किया

डाक्टरों ने उनकी जांच करने के बाद तुरंत अस्पताल में दाखिल करने की सलाह दी। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के स्वास्थ्य से जुड़े कई जांच की जा रही हैं जिससे उनकी सेहत कैसी है, इसका सही-सही पता लगाने में मदद मिल सके।’’ 

Desk Team