कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां फाइजर और मॉडर्ना मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैक्सीन सम्मेलन में भाग नहीं लेंगी। अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसटीएटी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोरला और मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल को सम्मेलन में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने आमंत्रण को ठुकरा दिया।
हालांकि वरिष्ठ अधिकारी ने इसका खंडन करते हुये कहा था कि सम्मेलन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के शीर्ष नियामक अधिकारी पीटर मार्क्स की उपस्थिति की वजह से मजबूरन व्हाइट हाउस में फेरबदल की योजना बनायी गयी है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, “वैक्सीन कंपनियां फाइजर और मॉडर्न की शिखर सम्मेलन में भागीदारी एक सवालिया निशान है। हम नियोजन प्रक्रिया में उनके साथ चर्चा कर रहे हैं। अंत में निर्धारित हुआ कि एफडीए के पीटर मार्क्स सम्मेलन में भाग लेंगे।”
एक अन्य प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार व्हाइट हाउस ने यह माना है कि सम्मेलन में मार्क्स की उपस्थिति और फाइजर और मॉडर्न के इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन (ईयूए) अनुप्रयोगों पर अंतिम निर्धारण सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैल्यूएशन एंड रिसर्च के निदेशक द्वारा ही किया जायेगा। बता दें कि विश्व के 2 प्रमुख दवा निर्माता फाइजर और मॉडर्न जल्द ही अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिये संघीय स्वीकृति प्राप्त करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



