अरोन फिंच के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 186 रन बनाए। उसकी ओर से वेड ने सर्वाधिक 80 रनों का पारी खेली।
वेड के अलावा स्टीवन स्मिथ ने 24 और ग्लैन मैक्सवेल ने 54 रन बनाए। वेड ने अपनी 53 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मिथ ने 23 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। कप्तान एरॉन फिंच एक मैच के विराम के बाद टीम में लौटे लेकिन वह खाता नहीं खोल सके। मैक्सवेल ने वेड का अच्छा साथ निभाया और 36 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।
वेड और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर और टी. नटराजन को एक-एक सफलता मिली। तीन मैचों की सीरीज भारत 2-0 से अपने नाम कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



