फिलीपीन वायुसेना का सी-130 विमान रविवार को दक्षिणी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 40 जवानों समेत 94 लोग सवार थे। ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी 40 जवानों बचा लिया गया है। वहीं 17 की मौत हुई है। विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
फिलीपीन वायुसेना का C-130 एयरक्राफ्ट जोलो द्वीप पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हुआ। चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं।
सोबेजाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’ उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



