प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष बोरिस जॉनसन को हाल ही में हुए चुनाव में उनकी कंजरवेटिव पार्टी की जीत के बाद इस शीर्ष पद के लिये दोबारा चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने टेलीफोन पर जॉनसन के साथ चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कुछ तत्व भारत में प्रवेश के लिए नेपाल और भूटान से लगने वाली सीमा के उपयोग की कर रहे कोशिश : अमित शाह
बयान के अनुसार, जॉनसन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी ओर से दी गई शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद दिया और भारत..ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉनसन को उनकी सुविधा के अनुरूप जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया और उन्होंने यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके (जॉनसन) के सक्षम नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के सामरिक संबंध और मजबूत होंगे।


Download Android App
Download iOS App



