डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेट द्वितीय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां गर्मजोशी से स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने महारानी के शासनकाल के 50 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि 82 वर्षीय महारानी मार्ग्रेट द्वितीय 1972 से डेनमार्क की शासिका हैं। डेनमार्क की राजशाही दुनिया में सबसे पुरानी में एक है।
बागची ने ट्वीट किया, ‘‘डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेट द्वितीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके (महारानी के) शासनकाल की स्वर्ण जयंती पर उन्हें बधाई दी।’’


Download Android App
Download iOS App


