शेख मुजीबुर रहमान की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो लिंक के जरिए मंगलवार को बांग्लादेश में शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की। वहीं मोदी वीडियो लिंक के जरिए मंगलवार को बांग्लादेश में शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में हिस्सा लेंगे।
पूरे साल तक चलने वाला यह समारोह मंगलवार को ढाका में नेशनल परेड ग्राउंड में उत्सव के बीच शुरू होगा और जिसमे अनेक देशों के पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। लेकिन कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के कारण यह समारोह सार्वजनिक सभाओं के बिना ही आयोजित होंगे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें बांग्लादेश की प्रगति में अमिट योगदान और उनके साहस के लिए याद किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “आज शाम, वीडियो लिंक के जरिए बांग्लादेश में आयोजित बंगबंधु की 100वीं जयंती समारोह को संबोधित करूंगा।”

कोरोना वायरस : देश में 125 लोगों के संक्रमण की पुष्टि, BJP ने बुलाई संसदीय दल की अहम बैठक

बता दें शेख मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति थे। 17 अप्रैल, 1971 को देश के प्रधानमंत्री बने और 15 अगस्त, 1975 को उनकी हत्या किए जाने तक वह इस पद पर बने थे। उन्हें बांग्लादेश की स्वतंत्रता की प्रेरक शक्ति माना जाता है और उन्हें “बंगबंधु” (बंगाल का दोस्त) की पदवी दी गई। वहीं उनकी बेटी शेख हसीना बांग्लादेश की वर्तमान प्रधानमंत्री हैं।

Desk Team