अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए देश की ओर से जरूरी वस्तुओं की मदद का आश्वासन दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने सोमवार देर शाम श्री बिडेन के साथ टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने अपने अपने देश में कोरोना हमारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विशेष रूप से बातचीत हुई।
बातचीत के दौरान श्री बिडेन ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और चिकित्सा संसाधनों, वेंटिलेटर और कोविशिल्ड वैक्सीन के लिए जरूरी सामान भेजने की बात कही।श्री मोदी ने अमेरिका की ओर से सहयोग की पेशकश की सराहना की। प्रधानमंत्री ने वैक्सीन मैत्री योजना के तहत दुनिया के कई देशों को भारत द्वारा वैक्सीन भेजे जाने का उल्लेख किया।दोनों नेताओं ने भविष्य में भी निरंतर एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।


Download Android App
Download iOS App



