प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने ढाका की यात्रा करेंगे। यह बात बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री एम. शहरियार आलम ने कही। ढाका यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में काफी मदद करेगी। प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा पर रहेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण एक वर्ष से अधिक समय में उनकी ये पहली विदेश यात्रा होगी।
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर मोदी की यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को बांग्लादेश पहुंचेंगे। जयशंकर के गुरुवार सुबह एक विशेष विमान से ढाका पहुंचने की संभावना है। जयशंकर उसी दिन वापस लौट जाएंगे। आलम ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अपने बांग्लादेश समकक्ष ए.के. अब्दुल मोमन से भी मिलने वाले हैं। बांग्लादेश इस साल स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है और ढाका-नई दिल्ली के 50 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने के लिए भी तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



