प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के बिआरित्ज में आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रविवार को बहरीन से रवाना हो गए। सम्मेलन में वह पर्यावरण के वैश्विक ज्वलंत मुद्दों, जलवायु और डिजिटल बदलाव पर बोलने के साथ विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे।
मोदी तीन देशों फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन की यात्रा के तीसरे पड़ाव बहरीन के मनामा में थे। उन्होंने 200 साल पुराने श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपनी मनामा यात्रा संपन्न की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली बहरीन यात्रा थी।
फ्रांस के बिआरित्ज जाने के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान पर सवार हो रहे थे तो बहरीन के उप प्रधानमंत्री महामहिम मोहम्मद बिन मुबारक और महामहिम खालिद बिन अब्दुल्ला ने विशेष सद्भाव के साथ उन्हें विदाई दी।


Download Android App
Download iOS App


