हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मानो विदेश मुद्दा बन चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इस व्यक्ति की हत्या ने दो देशों के बीच भी बड़ी तकरार डाल दी। इस एक आतंकवादी ने भारत और कनाडा के रिश्तों को ही खराब कर दिया , जिस कारण अब भारतीयमूल के लोग जो कनाडा में रहते हैं वो भी इस बात से डर रहे हैं की उनके साथ कुछ हो न जाए। हालांकि ये विवाद तब शुरू हुआ जब कनाडा के पीएम ने हरदीप की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। लेकिन फिर भी ट्रुडो अभी तक कोई भी भारत के खिलाफ सबूत नहीं दे पाए, और यही कारण है की वो अपने ही जाल में फंसते जा रहे हैं।
क्या कहा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ?
- कनाडा के पीएम का इस तरह का आरोप अब भारत बर्दाश्त नहीं कर पाया है और यही वजह है की दुनिया के सबसे बड़े पैमाने पर जाकर भारत ने कनाडा को इसका मुँह तोड़ जवाब दिया है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की, जिन्होंने यूएनजीसी में सबके सामने अमेरिका और कनाडा की हरकतों को लेकर दोनों को ही अच्छे से सुनाया है। उन्होंने इस मामले में कहा है की “आतंक का खेल काफी बुरा होता है ” इतना ही नहीं बल्कि जयशंकर ने इस मामले से जुड़े उनके हर सवालों का जवाब देते हुए उनको ये भी कहा की सबूत होने के बावजूद भी कनाडा किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं ले रहा है।
- कनाडा के पीएम ट्रुडो के लिए भारत पर खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों को लेकर आरोप लगाना एक बड़ा सबब बन चुका है। और इस पर विदेश मंत्री एस जयशकंर ने साफ कर दिया है कि ट्रूडो की सियासत ऐसे ही चलती है। उन्होंने उनको हिदायत दी है की भारत पर इलज़ाम लगाने के बजाये वे उन लोगों पर कार्यवाई करें जो उनके देश को सांप की तरह बिल में घुस कर डंस रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



