कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत जूझ रहा है। हर राज्य में अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी है। हालांकि सरकार और आम जनता हर तरह से लोगों की मदद को आगे आ रही है। इस दौरान कई सारे फिल्मी सितारे भी लोगों कि मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भारत की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के कोरोना जनित हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति और अमेरिकी सरकार से भारत के साथ कोविड-19 वैक्सीन को तत्काल साझा करने की अपील की है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि मेरा दिल टूट गया। भारत कोविड-19 से पीड़ित है और अमेरिका ने दुनिया भर में एस्ट्राझेनसेक साझा करने के लिए पीओटीयूएस, डब्ल्यूएचसीओएस, सेकबिल्किन की तुलना में 550 मिलियन अधिक वैक्सीन का आदेश दिया है, लेकिन मेरे देश में स्थिति गंभीर है। क्या आप भारत में तत्काल टीके साझा कर सकते हैं।

उनके ट्वीट को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसमें कई लोगों ने उन पर बहुत देर करने का आरोप लगाया, जबकि अन्य ने उनके प्रयासों की सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि इस ट्वीट को कम से कम 2 हफ्ते पहले करना चाहिए था, अब बहुत देर हो चुकी है। जबकि एक अन्य ने यूजर ने लिखा, इस तरह की बात करने की हिम्मत रखने के लिए आप पर गर्व है वर्तमान में हम वाकई गंभीर स्थिती का सामना कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



