क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने बताया कि वह अप्रैल 2018 में पद छोड़ देंगे। इस दौरान देश की नई राष्ट्रीय विधायिका अगले पांच साल के लिए नए नेता का चुनाव करेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कास्त्रो के हवाले से बताया, नेशनल असेंबली के आयोजन पर मैं देश और सरकार प्रमुख के तौर पर अपना कार्यकाल समाप्त कर दूंगा और देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा।
क्यूबा की संसद ने गुरुवार को तूफान इरमा से देश को पहुंचे नुकसान का हवाला देकर राउल कास्त्रो के कार्यकाल को दो और महीने बढ़ाकर 2018 अप्रैल कर दिया था। राउल कास्त्रो ने 2008 में देश की सत्ता संभाली थी और वह 2013 में दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



