नाटो ने एक बयान जारी कर कहा है कि यूक्रेन ने उससे आपातकालीन सहायता की मांग की है ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनके यहां के नागरिकों को प्रभावित होने से बचाया जा सके।
बयान में कहा गया, ‘यूक्रेन में आपातकालीन सेवाओं पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है क्योंकि इनसे देश की आबादी को नुकसान पहुंचने की संभावना है। इन्हीं प्रक्रियाओं के संबंध में ईएडीआरसीसी [यूरो-अटलांटिक आपदा प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र] को 15 फरवरी 2022 को यूक्रेन द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए एक अनुरोध प्राप्त हुआ है।’ ईएडीआरसीसी यूरो-अटलांटिक क्षेत्र में नाटो का प्राथमिक नागरिक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र है।


Download Android App
Download iOS App



