ईरान ने सोमवार को कहा कि वियना में संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) पर चल रही वार्ता को आगे बढ़ने के लिए अपने खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना बेहद महत्वपूर्ण है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजदेह के अनुसार ईरान का प्रतिनिधि-मंडल कई दिनों के परामर्श के बाद मंगलवार को वियना के लिए रवाना होगा। अन्य देशों के प्रतिनिधि-मंडल भी अपने-अपने देशों से परामर्श करने के बाद जेसीपीओए के आठवें दौर की वार्ता के लिए उसी दिन ऑस्ट्रिया की राजधानी लौटेंगे।
तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार श्री खतीबजदेह ने कहा है कि वाशिंगटन में राजनीतिक फैसलों के अलावा इस मामले का कोई हल नहीं है।विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदुल्लाहियान के अनुसार वार्ता में अमेरिका और यूरोपीय पक्षों ने अब तक मुद्दे पर ईरान की कुछ शर्तों की समीक्षा नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



