गृह मंत्री अमित शाह ने एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुए जानलेवा हमले पर कहा है कि उन्हें बिना सुरक्षा के अपने राजनीति कार्यक्रमों में नहीं जाना चाहिए और केंद्र, सरकार से जो सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है उसे लेने से उन्हें इंकार नहीं करना चाहिए।
औवैसी पर हमले को लेकर गृहमंत्री ने लोकसभा में दिया वक्तय
अमित शाह ने ओवैसी पर पिछले दिनों हापुड़ में हुए जानलेवा हमले पर लोकसभा में आज वक्तव्य देते हुए कहा कि उनके वाहन पर गोलियों से हमला हुआ है और गाड़ी के पहिए पर गोली के निशान मिले हैं। पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और एक अल्टो कार बरामद की गई है।
आरोपियों के खिलाफ 307 की धारा 45/22 के तहत मुकदमा दर्ज
उन्होंने कहा कि दोनों हमलावरों के खिलाफ पिलखुआ थाने में भारतीय दंड संहिता 307 की धारा 45/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। उनका कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है और केंद, सरकार ने राज्य से इस हमले को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
केंद्र के साथ तेलंगाना पुलिस ने भी सुरक्षा देने का बात
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने श्री ओवैसी को सुरक्षा देने की बात कही है लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से इनकार किया है। अमित शाह ने कहा कि केंद, सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का प्रस्ताव किया है लेकिन ओवैसी ने मौखिक रूप से सीआरपीएफ के अधिकारियों से सुरक्षा नहीं लेने की बात कही है। उन्होंने ओवैसी से आग्रह किया कि वह सुरक्षा लेने से इंकार न करें।
सुरक्षा को लेकर हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में मुद्दा उठाया था। और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था। इस पर आज गृहमंत्री अमित शाह ने औवैसी पर पिछले दिनों हापुड़ में हुए जानलेवा हमले पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि उनके वाहन पर गोलियों से हमला हुआ है और गाड़ी के पहिए पर गोली के निशान मिले हैं। जिसके परिपेक्ष में उन्हें केंद्र सरकार ने जेड़ श्रेणी की सुरक्षा कवच प्रदान किया हैं। जिसे लेने के लिए औवेसी ने मना कर दिया हैं ।


Download Android App
Download iOS App



