ब्राजील में रियो डी जेनेरियो शहर के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। 8 फरवरी को भारी बारिश के बाद से बाढ़ और भूस्खलन की घटना में अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 11 फरवरी तक 15,000 लोग प्रभावित हुए और 1,400 विस्थापित हुए।
प्राधिकारियों ने मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बचाव दल पेट्रोपोलिस क्षेत्र के प्रभावित इलाके में पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में 2011 में भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। रियो राज्य के दमकल विभाग ने एक बयान में बताया कि 180 सैन्यकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है।
कनाडा: बेअसर साबित हुआ आपातकाल, मांगों पर अडिग प्रदर्शनकारी, विश्वभर में हो रही ट्रूडो की किरकिरी
रूस की यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका सरकार ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी और कहा कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करना जारी रखेंगे और पीड़ितों को सहायता और राहत आपूर्ति प्रदान करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



