ऋषि सुनक ने रविवार को कहा कि अगर वह कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में हार जाते हैं तो वह अगली सरकार को सहयोग करेंगे।
परिणाम घोषित होने से पहले बीबीसी को दिये अपने साक्षात्कार में, भारतीय मूल के ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्री लिज़ ट्रस से हारने की स्थिति में उनकी योजना संसद सदस्य बने रहने की है।
सुनक से जब उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं कंजर्वेटिव सरकार का हर तरह से सहयोग करने के प्रति आशान्वित हूं।’’
यह पूछे जाने पर कि हारने की स्थिति में क्या वह कुछ वर्ष बाद फिर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट के शीर्ष पद के लिए मैदान में दूसरी बार उतरने पर विचार करेंगे, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी-अभी इस अभियान को समाप्त किया है और मुझे इससे उबरने की आवश्यकता होगी।’’
उनके बयान को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि 42 वर्षीय सुनक का भी मानना है कि उन्हें टोरी नेतृत्व का चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त वोट नहीं मिले होंगे।


Download Android App
Download iOS App



