प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से सोमवार को फोन पर बात करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मोदी ऐसे समय में जेलेंस्की के साथ बात करेंगे, जब रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन से छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे।यूक्रेन पर हमला शुरू होने के बाद मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की थी।


Download Android App
Download iOS App



