संकट बढ़ने के बाद यूक्रेन में अपना दूतावास खाली कर रहा है रूस

Summary :

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के उपयोग की अनुमति मिलने और इसके प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाए जाने की पृष्ठभूमि में रूस ने कीव स्थित अपना दूतावास खाली करना शुरू कर दिया है वहीं यूक्रेन ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने की अपील की है।

अमेरिका ने यूक्रेन के मामले में रूस पर लक्षमण रेखा पार करने का लगाया आरोप 
यूरोप में नये सिरे से युद्ध छिड़ने की आशंकाओं के बीच इस संकट का कूटनीतिक समाधान निकलने के सारे रास्ते जैसे बंद हो गए हैं। मंगलवार को अमेरिका और उसके महत्वपूर्ण यूरोपीय सहयोगियों ने यूक्रेन के मामले में रूस पर लक्षमण रेखा पार करने का आरोप लगाया।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार, रूस ने यूक्रेन में स्थित अपने राजनयिक मिशनों से कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय ने खतरों का संदर्भ देते हुए एक दिन पहले ही लोगों को वहां से निकालने की योजना घोषित की थी। बुधवार दोपहर में कीव स्थित दूतावास पर रूसी झंडा फहराते हुए नहीं दिख रहा था और परिसर के चारों ओर पुलिस की घेराबंदी थी।

Shera Rajput