रूस VS यूक्रेन : US राष्ट्रपति का बड़ा बयान, पुतिन NATO देशों में घुसे तो अमेरिका करेगा हस्तक्षेप

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि यदि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) देशो में घुसे तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा।

रूस और यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि यदि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) देशो में घुसे तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। बाइडन ने जोर देकर कहा कि अगर उनके रूसी समकक्ष को अभी नहीं रोका गया, तो उनका हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पुतिन से बात करने की उनकी कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए मानवीय राहत प्रदान करेगा।
यूक्रेन में पुतिन की महत्वाकांक्षाएं काफी बड़ी हैं : जो बाइडेन 
राष्ट्रपति बाइडन ने गुरुवार को रूस के खिलाफ कई बड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा भी की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक बड़े संघर्ष का रूप ले चुका है। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच अमेरिका ने अपने नाटो सहयोगियों की रक्षा के लिए विशेष रूप से पूर्वी यूरोप में अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। बाइडन ने दावा किया कि यूक्रेन में पुतिन की महत्वाकांक्षाएं काफी बड़ी हैं।
सैन्य अभियान के बाद भारत से करेंगे विचार-विमर्श : बाइडेन 
बाइडन ने गुरुवार को कहा कि रूस के सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन संकट पर अमेरिका भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा। उन्होंने यूक्रेन संकट पर व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, हम (यूक्रेन संकट पर) भारत के साथ विचार-विमर्श करेंगे। बाइडन से सवाल किया गया था कि क्या भारत रूसी हमले पर अमेरिका के साथ पूरी तरह खड़ा है। ऐसा समझा जा रहा है कि यूक्रेन संकट को लेकर भारत और अमेरिका का रुख समान नहीं है।

Desk Team