पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आतंकवादी मामला दर्ज किये जाने के एक दिन बाद उनके आवास के बाहर सुरक्षा कड़ कर दी गई है। एआरवाई न्यूज ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि खान के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के एक दिन बाद उनके आवास की ओर जाने वाली सड़क पर सुरक्षा कड़ कर दी गई है।
बता दें, इमरान खान के खिलाफ शनिवार को उनकी इस्लामाबाद रैली में न्यायपालिका, पुलिस और अन्य राज्य संस्थानों को धमकी देने के आरोप में रविवार को आतंकवादी मामला दर्ज किया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक खान ने पुलिस अधिकारियों पर अपने करीबी सहयोगी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जिसे खुद राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
शहबाज शरीफ सरकार के मुखर आलोचक है इमरान खान
वही, पाकिस्तान पुलिस ने कल खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में कहा गया है कि पीटीआई प्रमुख ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और पुलिस अधिकारियों को एक रैली में पुलिस और न्यायपालिका को धमकी दी। इस बीच पीटीआई के नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार खान को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। उल्लेखनीय है कि गत अप्रैल में सत्ता से बेदखल होने के बाद से खान मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार और देश की सेना के मुखर आलोचक रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App


