एक तरफ हमास और इजराइल के बीच जंग जारी है दूसरी तरफ इस हमले की वजह से शेयर मार्किट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों पर बने दबाव के बीच आज गुरुवार को दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों ने तगड़े नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की है।
9 बजकर 20 मिनट तक देखने को मिली गिरावट
बता दें सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक सेंसेक्स की गिरावट 450 अंक तक पहुंच चुकी थी यह सूचकांक 65,450 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था और निफ्टी करीब 125 अंक गिरकर 19,550 अंक के पास पहुंच चुका था।
घरेलू बाजार में भारी गिरावट
बताया जा रहा है मार्केट ओपनिंग के समय यह 111 अंक टूटकर 19,559 के लेवल पर कारोबाार करता दिखा। इससे पहले बुधवार को घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 551 अंक से ज्यादा गिरकर 65,877 अंक पर आकर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 140 अंक से ज्यादा (करीब 0.71 फीसदी) गिरकर 19,671 अंक पर आ गया था।
वैश्विक बाजार पर भी देखने को मिला असर
इसके साथ ही वैश्विक बाजार में भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजार नुकसान में रहे थे। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.98 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.62 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 1.34 फीसदी की जबरदस्त गिरावट आई थी। वहीं कारोबार में एशियाई बाजार में भी भारी नुकसान देखने को मिला है क्योंकी जापान का निक्की 1.86 फीसदी गिर चुका है।
Share Market-हमास और इजराइल के बीच हो रही जंग से शेयर मार्किट पर पड़ा प्रभाव
Summary :
एक तरफ हमास और इजराइल के बीच जंग जारी है दूसरी तरफ इस हमले की वजह से शेयर मार्किट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों पर बने दबाव के बीच आज गुरुवार को दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों ने तगड़े नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की है। 9 बजकर 20 मिनट तक देखने को मिली गिरावट बता दें सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक सेंसेक्स की गिरावट 450 अंक तक पहुंच चुकी थी यह सूचकांक 65,450 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था और निफ्टी करीब 125 अंक गिरकर 19,550 अंक के पास पहुंच चुका था।…


Download Android App
Download iOS App



