कोस्टा रिका तट के निकट कैरेबियाई सागर में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में छह लोग सवार थे, जिनकी इस घटना में मौत हो जाने की आशंका है।
सुरक्षा मंत्री जॉर्ज टोरेस के मुताबिक, विमान में सवार पांच लोग जर्मनी के नागरिक थे और पायलट स्विट्जरलैंड का निवासी था।
कोस्टा रिका के अधिकारियों ने कहा कि दो इंजन वाले छोटे विमान के टुकड़े शनिवार को बरामद किये गये। विमान शुक्रवार को उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



