दवाओ : फिलीपीन के राष्ट्रपति रोद्रीगो दुतर्ते ने आज कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी देश चीन और वियतनाम के साथ दक्षिण चीन सागर में प्राकृतिक संसाधनों की खोज करने को तैयार हैं। दुतर्ते ने इस बात पर भी जोर दिया कि उसके पास चीन पर अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के पिछले साल दिए उस फैसले के तहत दबाव बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है जिसमें उन्होंने (अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने) उसके समुद्र के व्यापक हिस्से पर दावे को अवैध करार दिया था।
चीन और वियतनाम के साथ साझा तौर पर समुद्र में तलाश करने के सवाल पर दुतर्ते ने कहा, ”अगर हम बिना विवाद के वहां कुछ खोज पाते हैं, तो क्यों नहीं।” उन्होंने कहा कि समझौता ‘निष्पक्ष एवं संतुलित’ होना चाहिए। दुतर्ते ने यहां दो अन्य दक्षिणपूर्व देशों मलेशिया और ब्रुनेई का कोई जिक्र नहीं किया। वह भी समुद्र पर अपना दावा ठोकते हैं।
(एएफपी)


Download Android App
Download iOS App


