उत्तर कोरिया द्वारा अपनी बढ़ती परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिये सैन्य परेड आयोजित करने को लेकर दिए गए संकेतों के बीच पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को कहा कि वह इस संबंध में सतर्कता बरत रही है।
दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल किम जुंग रैक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाएं सैन्य परेड जैसे व्यापक कार्यक्रमों की तैयारियों पर नजर रख रही है। उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों देशों की सेनाओं को क्या संकेत मिले हैं और परेड कब आयोजित होने की आशंका है। ऐसी अटकलें हैं कि उत्तर कोरिया की अगली सैन्य परेड बृहस्पतिवार को देश के 73वें स्थापना दिवस पर शुरू हो सकती है।
उधर, वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के मामले बढ़कर 22.1 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 45.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और 5.48 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और टीकाकरण की सख्ंया क्रमश: 221,051,151, 4,574,419 और 5,489,941,974 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक मामलों और मौतों क्रमश: 40,018,268 और 649,319 के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,027,621 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (20,899,933), यूके (7,051,362), रूस (6,929,862), फ्रांस (6,924,325), तुर्की (6,412,247), अर्जेंटीना (5,207,695), ईरान (5,156,986), कोलंबिया (4,919,773), स्पेन (4,887,112), इटली (4,574,787), इंडोनेशिया (4,133,433), जर्मनी (4,020,587) और मैक्सिको (3,428,384) हैं।


Download Android App
Download iOS App



