Sydney ईद मिलन समारोह में ऑस्ट्रेलिया PM का विरोध, नमाजियों ने लगाए ‘इजरायल समर्थक हो, बाहर निकलो’ नारे; Video Viral

Sydney Eid event Australia PM protest

Sydney Eid event Australia PM protest: मिडिल ईस्ट जंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिडनी स्थित एक मस्जिद में ईद के मौके पर मिलन समारोह आयोजित की गई थी. इस दौरान सभा में थोड़ी अफरा-तफरी हो गई। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और गृह मंत्री टोनी बर्क वहां पहुंचे थे, तभी लेकम्बा मस्जिद में पहुंचे, और कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

पीएम को कहा बाहर निकलों, वीडियो वायरल

सिडनी में ईद के अवसर पर आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और गृह मंत्री टोनी बर्क के भाषण के समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने ‘टोनी बर्क और अल्बनीज वापस जाओ’ और ‘इन्हें बाहर निकालो’ जैसे नारे लगाए। इसके बावजूद, मस्जिद में मौजूद अधिकांश लोग नेताओं का स्वागत कर रहे थे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा। हजारों की भीड़ के बीच यह विरोध केवल कुछ लोगों तक सीमित रहा। यह घटना स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी।

प्रदर्शनों के बावजूद ईद की दी शुभकामनाएँ

विरोध प्रदर्शनों के बावजूद, प्रधानमंत्री अल्बानीज़ ने इस कार्यक्रम को सफल बताया और सोशल मीडिया पर कहा कि हज़ारों लोगों के साथ ईद मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने समुदाय को ईद की शुभकामनाएँ भी दीं। इससे पहले, रमज़ान के दौरान, वे सिडनी के स्थानीय बाज़ारों में भी लोगों से मिले थे।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की पहली लिस्ट! जानें CM ममता कहां से लड़ेंगी इलेक्शन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।