इवांका ट्रंप ने हैदराबाद यात्रा के दौरान मेजबानी के लिए चन्द्रशेखर राव को दिया धन्यवाद

Summary :

NULL

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने अपनी हाल में की हैदराबाद यात्रा के दौरान शानदार मेजबानी के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव को धन्यवाद दिया है।

राव को हाथ से लिखकर भेजे गए पत्र में इवांका ने अपनी यात्रा को अद्भुत और प्रेरक अनुभव बताया है। हैदराबाद में बीते महीने आयोजित ग्लोबल आंत्रेपेन्योरशिप समिट (जीईएस) में इवांका ने अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों और उद्यमियों के शिष्टमंडल का नेतृत्व किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के लोकप्रिय फलकनुमा पैलेस होटल में इवांका के लिए डिनर की मेजबानी की थी। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इवांका ने लिखा है कि तेलंगाना के लोगों की गर्मजोशी ने उनका दिल छू लिया।

कल रात जारी पत्र की प्रति के अनुसार इवांका ने कहा, फलकनुमा पैलेस में आपने जो सुन्दर उपहार मुझे दिया, उसके लिए धन्यवाद। आपके भाव और तेलंगाना के लोगों की गर्मजोशी ने मेरा दिल छू लिया। उन्होंने लिखा है कि वह निकट भविष्य में भारत यात्रा को लेकर उत्सुक रहेंगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team