स्पेन के राष्ट्रपति नहीं होंगे जी-20 समिट में शामिल, जानिए क्या है वजह?

Summary :

G20 समारोह के लिए देश-विदेश से बड़े-बड़े नेता दिल्ली में एक के बाद एक आ रहे हैं। जी 20 शिखर सम्मेलन में कई बड़े दिग्गज नेताओं की उपस्थिति होगी। लेकिन ऐसे कई नेता भी है जिन्होंने इस समारोह में आने से इनकार कर दिया है जिसके कारण उनके ही देश के किसी और अन्य अतिथि को भारत भेजा जा रहा है।

G20 समारोह के लिए देश-विदेश से बड़े-बड़े नेता दिल्ली में एक के बाद एक आ रहे हैं। जी 20 शिखर सम्मेलन में कई बड़े दिग्गज नेताओं की उपस्थिति होगी। लेकिन ऐसे कई नेता भी है जिन्होंने इस समारोह में आने से इनकार कर दिया है जिसके कारण उनके ही देश के किसी और अन्य अतिथि को भारत भेजा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक होने वाली की-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस अपनी सुरक्षा की जांच कर रही है वही पुलिस वाहनों के द्वारा रात भर चेकिंग की जा रही है ताकि विदेश से आने वाले मेहमानों और जी-20 समारोह के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। कई नेता तो ऐसे हैं जो कोरोना के कारण देश में आने से इनकार कर रहे हैं जी हां भारत में भले ही कोरोना की अवस्था ठीक हो गई हो लेकिन कई ऐसे देश है जहां अभी भी कोरोना का कोहराम चल रहा है। जसकरण कुछ वक्त पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के आने में भी कई कठिनाइयां हो रही थी क्योंकि उनकी पत्नी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव थी। लेकिन इस बीच स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने यह घोषणा की कि आखिरकार वह भारत क्यों नहीं आएंगे चलिए जानते हैं कि आखिरकार वजह क्या है? 
स्पेन के राष्ट्रपति को हुआ कोरोना!
दरअसल g20 समझ में शामिल होने से पहले सभी राष्ट्रपति और बड़े-बड़े नेताओं के स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखा जा रहा है साथ ही लगातार उनके चेकअप भी हो रहे है। जसकरण स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने गुरुवार के दिन कोविड-19 का टेस्ट करवाया था जहां उनका टेस्ट पॉजिटिव आया जिस कारण वह भारत में होने वाली g20 समिट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

कौन आएगा स्पेन से? 
कोरोना काल अभी तावा रहे क्योंकि विदेश से लेकर देश के ऐसे कई कोने हैं जहां कोरोना के कई मामले सामने आ रहे हैं और इस बीच स्पेन के राष्ट्रपति का कोरोना पॉजिटिव होना बेहद दुखद की बात है क्योंकि वह इतने बड़े समारोह का हिस्सा नहीं बन पा रहे जहां 20 देश आपस में मिलकर पूरी दुनिया का एक गठन करते और अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करते। हालांकि स्पेन के राष्ट्रपति ने बताया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति नदिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरस करेंगे।

Hemendra Singh